{"_id":"66e0c4049967f733ff0d40b4","slug":"katra-maa-vashno-devi-yatra-katra-news-c-309-1-sjam1002-101247-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: अर्धकुंवारी से भवन तक चलने वाली बैटरी कार सेवा 10 दिन बाद बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: अर्धकुंवारी से भवन तक चलने वाली बैटरी कार सेवा 10 दिन बाद बहाल
Wed, 11 Sep 2024 03:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Wed, 11 Sep 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रद्धालुओं ने ली राहत की सांस, हेलिकॉप्टर सेवा भी दिनभर रुक-रुककर रही जारी
साढ़े 17 हजार से ज्याद श्रद्धालुओं ने भवन की ओर किया प्रस्थान
एक सितंबर को भूस्खलन के चलते क्षतिग्रस्त हुआ था हिमकोटि मार्ग
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने मरम्मत और निरीक्षण कर मंगलवार को 10 दिन बाद अर्धकुंवारी से भवन तक चलने वाली बैटरी कार सेवा को बहाल कर दिया है। इससे श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली है। वहीं, बारिश और धुंध के चलते हेलिकॉप्टर सेवा दिनभर रुक-रुककर जारी रही।
मंगलवार शाम तक साढ़े 17 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पंजीकरण के बाद भवन की ओर प्रस्थान कर चुके हैं। मां वैष्णो की यात्रा जारी है और दिनभर पंजीकरण के लिए कक्ष के बाहर श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। धर्मनगरी सहित यात्रा मार्ग और त्रिकुटा भवन जयकारों से गूंजता रहा।
श्रद्धालु पैदल, घोड़ा, पालकी और पिट्ठू के माध्यम से आगे बढ़ते रहे। रोपवे सुविधा भी अन्य दिनों की भांति जारी है, जिसका श्रद्धालु लाभ उठा रहे हैं। उधर, धर्मनगरी सहित भवन में मंगलवार सुबह दो घंटे तक हुई बारिश ने श्रद्धालुओं सहित स्थानीय लोगों को उमस से राहत दिलाई है। इससे दिनभर मौसम सुहावना बना रहा, लेकिन भवन के तापमान में गिरावट आई है।
विज्ञापन
पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को 25,440 श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई थी। वहीं, मंगलवार शाम छह बजे तक 17,600 श्रद्धालु पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
दोपहर तीन बजे के बाद बहाल हुई बैटरी कार सेवा
एक सितंबर को भूस्खलन से टीन शेड और हिमकोटि मार्ग के क्षतिग्रस्त होने के साथ ही बैटरी कार सेवा स्थगित थी। मंगलवार को मरम्मत और मार्ग की जांच कर दोपहर तीन बजे के बाद बैटरी कार सेवा को बहाल कर दिया गया। गौरतलब रहे कि एक सितंबर को भूस्खलन के कारण मार्ग बंद हो गया था। चट्टानों की चपेट में आने से दो महिला श्रद्धालुओं की मौत व एक बच्ची घायल हुई थी। उधर, श्राइन बोर्ड लगातार हिमकोटी मार्ग पर नजर रख रहा है, ताकि बैटरी कार एक जगह इकट्ठी न हो और श्रद्धालुओं को लगातार व आराम से सुविधा मिलती रहे।