{"_id":"69fcfe0648110e1dfa0fb4a1","slug":"katra-illegal-bus-parking-jam-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-103475-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कटड़ा में मुख्य मार्गों पर अवैध बस पार्किंग से यातायात व्यवस्था बेपटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कटड़ा में मुख्य मार्गों पर अवैध बस पार्किंग से यातायात व्यवस्था बेपटरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। धर्मनगरी के मुख्य बस स्टैंड सहित आसपास के प्रमुख चौक-चौराहों पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। निजी बस चालकों और ई-बस ऑपरेटरों द्वारा बस स्टैंड के बजाय व्यस्त चौराहों पर वाहन खड़े करने से हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय निवासियों और बाहर से आने वाले यात्रियों का आरोप है कि नियमों को ताक पर रखकर सड़कों के किनारे सवारियां भरी जा रही हैं।
बताया जा रहा है कि जम्मू रोड, उधमपुर रोड और रेलवे रोड जैसे व्यस्त मार्गों पर बसें और छोटे वाहन खड़े कर दिए जाते हैं। विशेष रूप से ई-बसें जब जम्मू से आती हैं तो वे बस स्टैंड जाने के बजाय चौक पर सवारियां उतारती हैं और वहीं से सवारियां बैठाना शुरू कर देती हैं। इसे देखकर अन्य निजी बस चालक भी वाहन सड़कों पर खड़े कर देते हैं जिससे श्रद्धालुओं और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जबरन बैठाने के लिए सामान उठाकर भागते हैं सहचालक
अव्यवस्था का आलम ऐसा है कि बसों के सहचालक सवारियों को जबरन बैठाने के लिए उनका सामान उठाकर भागते हैं जिससे श्रद्धालु पीछे भागने को मजबूर हो जाते हैं। आपाधापी में न केवल यात्रियों की सुरक्षा दांव पर है बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि जाम के कारण कई बार एंबुलेंस भी घंटों फंसे रहती है। सीजन के दौरान स्थिति और भी भयावह हो जाती है। प्रशासन और ट्रैफिक विभाग से मांग की है कि सभी बसों का संचालन बस स्टैंड से ही सुनिश्चित किया जाए। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।