{"_id":"68a229dd23ed3e8e6d009c2c","slug":"katra-goga-navami-palki-yatra-organised-katra-news-c-309-1-sjam1002-102260-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: गोगा नवमी का पवित्र पर्व श्रद्धा भाव से मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: गोगा नवमी का पवित्र पर्व श्रद्धा भाव से मनाया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। धर्मनगरी कटड़ा में गोगा नवमी का पवित्र पर्व रविवार को श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। कटड़ा में विभिन्न बिरादरियों के सदस्यों ने अपने-अपने कुलदेव के स्थानों पर जाकर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-शांति की कामना की। हवन-यज्ञ के साथ ही भंडारों का आयोजन किया गया।
स्थानीय निवासियों के साथ मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया। इससे पहले सुबह सदोत्रा बिरादरी, रमोत्रा बिरादरी, स्मोत्रा बिरादरी, जमवाल पंडित बिरादरी, दुबे बिरादरी सहित अन्य बिरादरी के सदस्यों ने अपने-अपने कुल देवताओं को पालकी में सजाकर ढोल बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली। पवित्र बाण गंगा नदी के साथ भूमिका मंदिर नदी तथा अन्य सरोवरों में पूजा-अर्चना की।
लोकमान्यता के अनुसार गोगा जी को सांपों के देवता के रूप में पूजा जाता है जिन्हे गोगाजी, गोगा वीर, जाहिर वीर, राजा मांडलिक आदि विभिन्न नाम से पुकारा जाता है। गोगा वीर गुरु गोरखनाथ के प्रमुख शिष्यों में से एक थे।