फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   katra, cyber police station, chamber

Udhampur News: बढ़ते डिजिटल अपराध पर व्यापारी चिंतित, कटड़ा में जल्द साइबर थाना बनाने की मांग

विज्ञापन
katra, cyber police station, chamber
कटड़ा। चैंबर ऑफ टूरिज्म ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीटीआई) के प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को डीआईजी शिव कुमार शर्मा से भेंट कर साइबर थाना स्थापित करने की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने डीआईजी को मां की चुनरी भेंट कर सम्मानित किया और क्षेत्र में कानून व्यवस्था के लिए पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।
विज्ञापन

अध्यक्ष राजकुमार पादा और महासचिव अतुल शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में बताया कि आधार शिविर में हर महीने लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। हाल में ही तीर्थयात्रियों और व्यापारियों के साथ साइबर अपराध की घटनाएं हुई हैं। श्रद्धालु फर्जी हेलिकॉप्टर बुकिंग वेबसाइट, होटल एवं ट्रैवल पोर्टल, डिजिटल भुगतान और यूपीआई धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं। इसके अतिरिक्त व्यवसायियों के नाम से फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, ऑनलाइन फ्रॉड लिस्टिंग, फिशिंग ईमेल के मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में साइबर पुलिस स्टेशन स्थापित होने से श्रद्धालुओं और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को डिजिटल सुरक्षा मिलेगी व यात्रा व्यवस्था अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद बन सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैंबर ने पुलिस द्वारा नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत तस्करों के विरुद्ध हो रही कार्रवाई की प्रशंसा की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पुलिस की सतर्कता और सख्त कार्रवाई से युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने में सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

डीआईजी शिवकुमार शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस साइबर अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है, विशेष रूप से कटड़ा जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक पर्यटन केंद्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। सुरक्षित यात्रा वातावरण पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ व्यापार और रोजगार के अवसरों को भी सुदृढ़ करेगा। नशा उन्मूलन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग प्रतिबद्धता के साथ अभियान जारी रखेगा। यहां डीएसपी राजकुमार कौल, सरदार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed