{"_id":"66a6b02b415ded84bf040c96","slug":"katra-culture-maa-vashno-devi-yatra-katra-news-c-309-1-sjam1002-101140-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बारिश ने श्रद्धालुओं को दिलाई उमस से राहत, हेलिकॉप्टर सेवा व बैटरी कार सेवा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बारिश ने श्रद्धालुओं को दिलाई उमस से राहत, हेलिकॉप्टर सेवा व बैटरी कार सेवा प्रभावित
Mon, 29 Jul 2024 02:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Mon, 29 Jul 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
दिनभर त्रिकुटा पर्वत पर छाई रही धुंध, 19 हजार श्रद्धालु भवन की ओर रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। धर्मनगरी में मां वैष्णो देवी के भवन क्षेत्र में रात को हुई बारिश के बाद रविवार को दिनभर त्रिकुटा पर्वत पर धुंध छाई रही। इस कारण हेलिकॉप्टर सेवा दिनभर प्रभावित रही। लेकिन, श्रद्धालुओं को दिनभर उमस से राहत मिली। सुहावने मौसम के बीच दिनभर श्रद्धालु भवन की ओर प्रस्थान करते रहे।
शाम छह बजे तक करबी 19 हजार श्रद्धालु भवन की ओर रवाना हो चुके थे। उधर, मूसलाधार बारिश से हिमकोटी में क्षतिग्रस्त मार्ग के चलते बैटरी कार सेवा बंद हैं। लेकिन, रोपवे सुविधा जारी रही। दिनभर धर्मनगरी सहित यात्रा मार्ग और त्रिकुटा भवन जयकारों से गूंजता रहा। दिनभर बादल छाए रहने और ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना रहा।
पहाड़ियों पर धुंध रहने से कटड़ा से सांझी छत्त के लिए चलने वाली हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही, जिस कारण ऑनलाइन पंजीकरण करवा चुके श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को 29200 भक्तों ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई थी। रविवार को को शाम छह बजे तक 19600 श्रद्धालु भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।