{"_id":"669afd7d589c461f7e0d1427","slug":"katra-culture-maa-vashno-devi-yatra-katra-news-c-309-1-sjam1002-101120-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: दोपहर के बाद श्रद्धालुओं को नहीं मिली हेलिकॉप्टर सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: दोपहर के बाद श्रद्धालुओं को नहीं मिली हेलिकॉप्टर सेवा
Sat, 20 Jul 2024 05:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sat, 20 Jul 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
करीब 22 हजार श्रद्धालु भवन की ओर रवाना, जयकारों से गूंज रही धर्मनगरी
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। धर्मनगरी सहित भवन में शुक्रवार को दोपहर बाद बादल छाए रहे। इस कारण दोपहर के बाद हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही, जिस कारण ऑनलाइन पंजीकरण करवा चुके श्रद्धालु मायूस दिखाई दिए। उधर, भवन के तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई। शाम सात बजे तक करीब 22 हजार श्रद्धालु भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
मां वैष्णो की यात्रा जारी है। शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में देश दुनिया से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। पंजीकरण कक्ष के बाहर श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। धर्मनगरी सहित यात्रा मार्ग और त्रिकुटा भवन सुबह से शाम तक जयकारों से गूंजता रहा।पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को 27764 भक्तों ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई थी। वहीं, शुक्रवार शाम सात बजे तक 22530 के करीब श्रद्धालु पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
दिनभर बादल छाए रहने के चलते दोपहर बाद श्रद्धालुओं को हेलिकॉप्टर की सुविधा नहीं मिली। वहीं, बैटरी कार और रोपवे सुविधा सुचारु रही, जिसका भक्तों ने लाभ उठाया है। इसके अलावा भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल, घोड़ा, पिट्ठू व पालकी के माध्यम से भवन की ओर जयकारे लगाते हुए प्रस्थान करते रहे। दिनभर भक्तों की आमद के चलते धर्मनगरी में रौनक बनी हुई है। हर तरफ मां वैष्णो के जयकारे गूंज रहे हैं।