फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   katra, culture, maa vashno devi yatra

Udhampur News: त्रिकुटा पर्वत पर धुंध के चलते ढाई घंटे पहले रोकी गई हेलिकॉप्टर सेवा

Fri, 12 Jul 2024 04:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Fri, 12 Jul 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
katra, culture, maa vashno devi yatra
पंजीकरण के बाद करीब 18 हजार श्रद्धालु भवन की ओर रवाना
विज्ञापन

बैटरी कार और रोपवे सुविधा दिनभर रही जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। धर्मनगरी कटड़ा में दिनभर मौसम साफ रहने से जहां उमस ने श्रद्धालुओं और लोगों को परेशान किया वहीं, शाम के समय बाद छाने व त्रिकुटा पर्वत पर धुंध के चलते हेलिकॉप्टर सेवा ढाई घंटे पहले ही रोकनी पड़ी। इस कारण ऑनलाइन बुकिंग करवा चुके श्रद्धालुओं को काफी मायूसी हुई। रोपवे व बैटरी कार सेवा बहाल रही। शाम छह बजे तक करीब 18 हजार श्रद्धालु पंजीकरण के बाद भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।

गत दो दिन से मौसम साफ रहने के कारण हेलिकॉप्टर सेवा लगातार श्रद्धालुओं को मिल रही हैं। सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट के चलते मौसम सुहावना हो रहा है, जिसका भक्त लाभ उठा रहे हैं। वहीं, धर्मनगरी, यात्रा मार्ग और त्रिकुटा भवन मां वैष्णो के जयकारों से लगातार गूंज रहा है। श्रद्धालुओं की चहल-पहल से धर्मनगरी में काफी रौनक है। बरसात में भक्तों की ज्यादा भीड़ देखने को नहीं मिलती हैं। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को 27800 भक्तों ने मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई थी। वीरवार शाम छह बजे तक 18 हजार श्रद्धालु पंजीकरण के बाद भवन की और प्रस्थान कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed