{"_id":"666cde7c088012bd500d5a56","slug":"katra-culture-maa-vashno-devi-yatra-katra-news-c-309-1-sjam1002-101020-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: 30 हजार श्रद्धालु पंजीकरण के बाद भवन की ओर रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: 30 हजार श्रद्धालु पंजीकरण के बाद भवन की ओर रवाना
Sat, 15 Jun 2024 05:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sat, 15 Jun 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
यात्रा पर आतंकी हमले का असर नहीं, सुबह से शाम तक लग रहे जयकारे
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। रियासी के कंडा में हुए आतंकी हमले का मां वैष्णो देवी की यात्रा पर कोई असर नहीं दिख रहा है। रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए धर्मनगरी पहुंच रहे हैं। सुबह से शाम और रात भर धर्मनगरी, यात्रा मार्ग और त्रिकुटा भवन जयकारों से गूंज रहा है। गर्मी पर आस्था भी भारी पड़ रही है। शाम छह बजे तक करीब 30 हजार श्रद्धालु पंजीकरण के बाद भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
धर्मनगरी में भी इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। साथ ही कुछ दिन पहले शिवखोड़ी में दर्शन कर कटड़ा लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पर आतंकियों ने हमला कर दिया था। इसमें नौ श्रद्धालुओं की मौत सहित 41 लोग घायल हुए थे। लेकिन, श्रद्धालुओं में मां के दर्शन के प्रति खासा उत्साह है। उधर, मौसम साफ रहने के चलते हेलिकॉप्टर, रोपवे और बैटरी कार सेवा जारी रही, जिसका भक्तों ने लाभ उठाया है। इसके अलावा भी पैदल, घोड़ा, पिट्ठू और पालकी के माध्यम से भी श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए भवन की ओर बढ़ते रहे। पूरी धर्मनगरी में सुबह से लेकर शाम और रातभर जयकारे गूंज रहे हैं। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को करीब 39 श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई थी। वहीं, शुक्रवार शाम 6 बजे तक करीब 30 हजार भक्त पंजीकर करवा कर भवन की ओर रवाना हो चुके थे।