फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   katra, culture, katha

प्रभु से मांगने से नहीं, उनकी रजा से मिलेगी शांति : स्वामी राजेश्वरानंद

Sun, 14 Jul 2024 02:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sun, 14 Jul 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
katra, culture, katha
श्री राजमाता आश्रम शनि मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा सातवें दिन भी रही जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। धर्मनगरी के श्री राजमाता आश्रम शनि मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा सातवें दिन भी जारी रही। इस दौरान स्वामी राजेश्वरानंद महाराज ने कहा कि भगवान से मांगने से नहीं, बल्कि उनकी रजा में राजी रहने से ही शांति मिलेगी।
शनिवार को उन्होंने गुरु पूजा के संदर्भ में बताया। स्वामी ने कहा कि कृष्ण-सुदामा को कर्मों के अनुसार एक को राजपद तो दूसरे को निर्धनता मिली। सुदामा ने मित्र कृष्ण के पास पहुंचकर भी कुछ मांगा नहीं, लेकिन श्रीकृष्ण ने उसे सब कुछ दे दिया। यह प्रसंग छोटा है, लेकिन इसका संदेश बहुत व्यापक है। इससे शिक्षा मिलती है कि हमें जो कर्मों का फल मिला है उसी में जो प्राप्त है वही प्रयाप्त है। इस सोच से परमात्मा का शुक्र मानते हुए आनंदित रहना चाहिए। क्योंकि, सुख साधनों में नहीं, बल्कि साधना में है। परमात्मा की रजा में राजी रहना ही बड़ी साधना है। सुदामा ने कुछ नहीं मांगा तो उसे सब कुछ मिल गया। दूसरी तरफ रावण हिरण्यकश्यप ने भगवान से बहुत चालाकी से वर मांगे नतीजन नाश ही तो हुआ। अत: जो प्राप्त है इसी में संतुष्ट रहना सबसे बड़ी भक्ति और संपत्ति है जो मुक्ति का मार्ग बनती है। कथा क्रम में राजा परीक्षित प्रसंग में स्वामी राजेश्वरानंद जी ने कहा कि कथा मनुष्य के जीवन में व्यथा और भय का नाश करती है।
विज्ञापन

राजा परीक्षित द्वारा शुकदेव महाराज से श्रीमद्भागवत कथा सुनने के बाद जब श्रापवश सांप डसने के लिए आया तो उसके मन से मृत्यु भय समाप्त हो चुका था। इससे शिक्षा मिलती है कि कथा श्रवण का मुख्य हेतु होना चाहिए व्यथा एवम भय से मुक्ति। कथाओं को मात्र कहानी की भांति न सुनकर ऐसे विचार रखें कि यह सब हमारे जीवन में ही घटित हो चुका है या घटने वाला है। वृंदावन से पधारे कथाव्यास आचार्य मनोज कृष्ण महाराज द्वारा भजन गाकर फूलों की होली, कृष्ण सुदामा चरित के बाद परीक्षित मोक्ष की कथा की। कथा विराम पर प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed