फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Katha vachak

न को सदा प्रभु का नाम जपते हुए आनंदित रखें--संत सुषाष शास्त्री

विज्ञापन
Katha vachak
बट्टलबालियां में सत्संग में विचार करते संत सुभाष शास्त्री व सत्संग सुनते श्रद्धालु - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जिले के औद्योगिक क्षेत्र बट्टलबालियां के कांजली गांव में संत सुभाष शास्त्री ने सत्संग का आयोजन किया। इस दौरान भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

शास्त्री ने कहा कि दुखी क्यों होते हो? क्योंकि आनंद हमारा स्वभाव है। इसे और सरलता से आपको बताएं कि जब तक आप सत्संग में बैठे रहते हैं, आप आनंदित रहते हैं। और जैसे ही आप वापस सांसारिक क्रियाकलापों में शामिल होते हैं, आप दोबारा दुखी होना शुरू हो जाते हैं। संत कबीर दास कहते हैं कि ‘मन मस्त हुआ तक क्यों बोले’ अर्थात जब हमारे भीतर ज्ञान उतरता है, जब आनंद भर जाता है, और मन मस्त हो जाता है। तब हमारा बोलना बंद हो जाता है। इसका अर्थ यह हुआ कि जब हम मस्त नहीं हैं, तभी बोल रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब शरीर स्वस्थ होता है तो इसकी चर्चा कोई नहीं करता। लेकिन, जैसे ही किसी को कोई रोग हो जाता है, वह बार-बार इसकी चर्चा करता रहता है। तो मन को सदा प्रभु का नाम जपते हुए आनंदित रखें। आपको फिर कुछ भी बोलने की आवश्यकता नहीं रहेगी। यदि मौन रह सको तो बहुत अच्छा है। लेकिन, बोलना पडे़ तो सत्य बोलो, मीठा बोलो। जो शिष्य है, उसे वाणी से झूठ और कड़वाहट को निकाल देना चाहिए। गुरमुख में सत्यता, नम्रता, सरलता, माधुर्य, आदि गुण होने चाहिए। ऐसा साधक दूसरों को और स्वयं को सदा आनंदित रखता है।

बट्टलबालियां में सत्संग में विचार करते संत सुभाष शास्त्री व सत्संग सुनते श्रद्धालु

बट्टलबालियां में सत्संग में विचार करते संत सुभाष शास्त्री व सत्संग सुनते श्रद्धालु- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed