{"_id":"9cd94cd859cb9478cc13066f08607b4a","slug":"katara-won-the-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी कटड़ा की टीम ने जीता मैच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णो देवी कटड़ा की टीम ने जीता मैच
ब्यूरो/अमर उजाला,रियासी
Updated Thu, 05 Mar 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
बारिश के बाद बुुधवार को फिर शुरू की गई स्व. गुरवचन उर्फ लादू मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में खेले गए मैच में वैष्णो देवी क्रिकेट क्लब कटड़ा द्वारा नौ देविया की टीम को सात विकेट से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया गया।
विज्ञापन
टास जीतकर नौ देविया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवरों में 135 रन बनाए। रिपिन ने 27, सन्नी ने 23 व टोनी ने सोलह रन बनाए। टीम को तेरह रन अतिरिक्त मिले।
विज्ञापन
कटड़ा के गेंदबाज अंजुम ने चार, जबकि अक्षय व सौरभ ने दो-दो विकेट लिए। नौ देविया के द्वारा दिए गए लक्ष्य को कटड़ा की टीम ने अपने बल्लेबाज आसिफ के 46 व अंजुम के 42 रनों की सहायता से पारी के सतरहवें ओवर में ही जीत लिया। नौ देविया के गेंदबाज सन्नी ने तीन विकेट लिए। अंजुम को मैन आफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन