फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu-srinagar highway

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद

विज्ञापन
jammu-srinagar highway
उधमपुर/रामबन। दो दिन से लगातार बारिश व बर्फबारी के बाद बुधवार दोपहर दो बजे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया गया। रामबन के विभिन्न हिस्सों में पहाड़ से पत्थर गिरना शुरू हो गए थे। एक वाहन के चपेट में आने के बाद रामबन पुलिस ने दोपहर दो बजे के बाद राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया। इसके बाद उधमपुर से भी वाहनों के घाटी की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। वीरवार को मौसम में थोड़ा सुधार होने के बाद राजमार्ग को खोला जा सकता है।
विज्ञापन

उधमपुर व रामबन में मंगलवार से मौसम का मिजाज बदला हुआ है और लगातार बारिश व बर्फबारी हो रही है। पहली बार जवाहर टनल के बाहर भारी बर्फबारी होने के बाद भी राजमार्ग को बंद नहीं किया गया और वाहनों की आवाजाही सुचारु रूप से चलती रही। इसका सबसे बड़ा कारण बनिहाल-काजीगुंड में नए टनल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोलना है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुचारु रूप से वाहन चलते रहे। इसके साथ रामबन से बनिहाल तक पस्सियां गिरना भी बंद हो गई है। फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी ने करीब दस महीने तक सप्ताह में एक दिन राजमार्ग को बंद कर मरम्मत का कार्य किया और अब पस्सियां गिरने भी कम हो गया है। बुधवार को भी सुबह के समय वाहनों की आवाजाही सुचारु रूप से चल रही थी। लेकिन सुबह करीब दस बजे कुछ स्थानों पर पहाड़ से पत्थर गिरने लगे और एक वाहन चपेट में आ गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बारिश और बर्फबारी और तेज हो गई और पुलिस ने यात्रियों और वाहन चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दोपहर दो बजे तक राजमार्ग को बंद करने का आदेश जारी कर दिया। प्रतिबंध लगाए जाने के बाद उधमपुर से भी वाहनों के घाटी की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। ट्रकों को पुलिस ने रठियान, बट्टलबालियां, मांड, गरनई व अन्य कई इलाकों पर रोका गया है। रामबन प्रशासन ने सभी से अपील की है कि खराब मौसम के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा करने से बचे। मौसम में सुधार होने के बाहर ही यात्रा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed