फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Jammu-Srinagar highway restored at 2 o'clock

जम्मू-श्रीनगर हाईवे दो बजे बहाल

विज्ञापन
Jammu-Srinagar highway restored at 2 o'clock
उधमपुर/रामबन। सुबह के समय तेज बारिश के दौरान रामबन के विभिन्न हिस्सों में पस्सियां गिरने पर राष्ट्रीय राजमार्ग करीब आठ घंटे तक बंद रहा। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। दोपहर करीब दो बजे राजमार्ग को खोलने में कामयाबी मिली। लेकिन पुलिस ने केवल बीच में फंसे वाहनों को ही जाने की अनुमति दी। इसके अलावा शाम छह बजे उधमपुर में रोके गए वाहनों को घाटी की ओर जाने की अनुमति दे दी गई।
विज्ञापन

रामबन में भी सुबह के समय मौसम का मिजाज बदल गया था और तेज बारिश शुरू हो गई थी। सुबह करीब छह बजे तेज बारिश के दौरान, मगरकोट, मारोग, पंथयाल, शेरबीबी व अन्य कई इलाकों में पहाड़ से पत्थर व पस्सियां गिरने पर राजमार्ग बंद हो गया। राजमार्ग के बंद होने पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौसम के खराब होने के कारण फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी पस्सियों को हटाने का काम शुरू नहीं कर सकी।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे बारिश बंद होने के बाद पस्सियां हटाने का काम शुरू किया गया। दोपहर करीब दो बजे पस्सियों को हटाने में कामयाबी मिली। राजमार्ग के खुलने पर पुलिस ने रामबन में दोनों तरफ फंसे वाहनों को घाटी और जम्मू की तरफ जाने की अनुमति मिली। मौसम में सुधार आने पर शाम छह उधमपुर में रोके गए वाहनों को भी घाटी की तरफ जाने की अनुमति दे दी गई। उधमपुर से चिनैनी, सुद्धमहादेव, डोडा, भद्रवाह, किश्तवाड़ के लिए वाहन सुबह से शाम तक चलते रहे। रामनगर मार्ग पर सावधानी बरतते हुए ही वाहनों की आवाजाही को बंद रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed