{"_id":"6ab5836240223337a30e57e8","slug":"jammu-kashmir-newsa-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-140935-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: लड्डा-बी के प्रूनी नाले पर बनेगा फुट ब्रिज, बरसात में ग्रामीणों की राह होगी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: लड्डा-बी के प्रूनी नाले पर बनेगा फुट ब्रिज, बरसात में ग्रामीणों की राह होगी आसान
विज्ञापन
उधमपुर। ब्लॉक मौंगरी की लड्डा-बी पंचायत क्षेत्र में प्रूनी नाले पर जल्द ही फुट ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। लंबे समय से सुरक्षित पैदल संपर्क की सुविधा से वंचित ग्रामीणों को पुल बनने के बाद बरसात के दौरान नाले को पार करने में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की ओर से निर्माण कार्य का टेंडर जारी कर दिया गया है।
एसडीआरएफ कैपेक्स बजट 2026-27 के तहत स्वीकृत इस कार्य पर 3.88 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग ने निर्माण कार्य को दो माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार प्रूनी नाले पर सुरक्षित क्रॉसिंग की सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बारिश के मौसम में नाले का जलस्तर बढ़ जाने पर पैदल आवाजाही जोखिमपूर्ण हो जाती है। कई बार पानी कम होने का इंतजार करना पड़ता है। इससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, मरीजों और रोजाना काम के लिए आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत होती है।
विज्ञापन
ग्रामीण निर्मल सिंह, किशोरी लाल, रतन लाल, काकू राम और राम लाल सहित अन्य लोगों ने फुट ब्रिज के निर्माण की पहल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नाले पर पुल की मांग लंबे समय से की जा रही थी। बारिश के दौरान जलस्तर बढ़ने पर नाला पार करना मुश्किल हो जाता है और हादसे का खतरा भी बना रहता है। फुट ब्रिज बनने से ग्रामीणों को सुरक्षित आवाजाही की सुविधा मिलेगी।
ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूरा होने से क्षेत्र की आबादी को जल्द इसका लाभ मिलेगा। पुल बनने से दैनिक आवागमन सुगम होने के साथ स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को विशेष राहत मिलने की उम्मीद है।
कोट
प्रूनी नाले पर प्रस्तावित फुट ब्रिज के निर्माण कार्य का टेंडर जारी कर दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
-संजय कुमार, एक्सईएन, ग्रामीण इंजीनियरिंग विभाग