{"_id":"60c9058b8ebc3e32c93ce54d","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-jmu2374039187","type":"story","status":"publish","title_hn":"मचेल यात्रा-गुलाबगढ़ से मचेल तक 2565 रुपये में हेलिकॉप्टर टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मचेल यात्रा-गुलाबगढ़ से मचेल तक 2565 रुपये में हेलिकॉप्टर टिकट
विज्ञापन
किश्तवाड़। प्रसिद्ध मचेल यात्रा में इस बार एरो एयरक्राफ्ट सेल्स एंड चारटीयर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी हेलिकॉप्टर सेवा देगी। मंगलवार को कंपनी के नाम का टेंडर निकला है। इसमें गुलाबगढ़ से मचेल तक का एक तरफा किराया 2565 रुपये तय किया गया।
जिला प्रशासन की ओर से प्रसिद्ध मचेल माता यात्रा में हेलिकॉप्टर सेवा मुहैया करवाने के लिए टेंडर निकाले थे, जिसमें छह कंपनियों ने आवेदन किया था। इनमें से तीन ने क्वालीफाई किया था और सबसे कम दाम देने वाली इस कंपनी को नाम टेंडर मिला है। जानकारी के अनुसार 2018 में 2200 रुपये, 2019 में 2275 रुपये और 2020 में 2780 रुपये एकतरफा किराया था। इस वर्ष 215 रुपये कम किराया तय हुआ है।
---
जिले में कोरोना के मामले कम हो रहे हैं। ऐसे में यात्रा के आयोजन की अधिक संभावना है। इस संबंध में जल्द ही यात्रा प्रबंधक सर्व शक्ति सेवक संस्था के साथ बैठक की जाएगी। यात्रा के दौरान यात्रियों की संख्या तय करने के साथ ही विशेष एसओपी के निर्देश जारी किए जाएंगे। बिना निगेटिव रिपोर्ट के किसी को भी यात्रा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
-अशोक कुमार शर्मा, डीसी, किश्तवाड़