फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी महिला, पति पर लगाया आग लगाने का आरोप

विज्ञापन
jammu kashmir news
रामनगर। रामनगर के भयाला गांव में शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में महिला बुरी तरह से झुलस गई। महिला को गंभीर हालत में रामनगर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने उस पर केरोसीन छिड़क कर जान से मारने का प्रयास किया है। वहीं पति ने आरोपों से इंकार किया है। पति का कहना है कि उसने खुद को आग लगाकर उसे जेल पहुंचाने की साजिश रची है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार सुबह करीब नौ बजे रानी देवी पत्नी मक्खन लाल को गंभीर हालत में रामनगर अस्पताल लाया गया। जहां महिला ने पुलिस को बताया कि वह घर में काम कर रही थी कि अचानक उसका पति कमरे में आया और अंदर मौजूद बच्चों को बाहर निकाल दिया। इसके बाद पति ने केरोसिन उस पर छिड़का और आग लगा दी। घर में मौजूद अन्य सदस्यों को जब इसका पता चला तो उन्होंने उसके आग को बुझाया और गंभीर हालत में रामनगर अस्पताल पहुंचाया। वहीं पति मक्खन लाल ने आरोपों को पूरी तरह से बेबुनियाद बताया है। मक्खन लाल ने बताया कि उसका पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद है। समझाने के बाद जब पत्नी नहीं मानी तो दो दिन पहले उसने इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई। पुलिस ने दोनों को बुलाकर समझाया। आज सुबह अचानक ही पत्नी घर से निकलकर दुकान पर चली गई। वह भी उसके पीछे चला गया। इस पर वह भड़क गई और गुस्से में घर आकर खुद पर केरोसीन छिड़क कर आग लगा दी। इसमें उसका कोई हाथ नहीं है। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed