{"_id":"60831a4a8ebc3ed62e745605","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-jmu2340586105","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस स्टेशन के साथ लगते नप कार्यालय में चोरों ने लगाई सेंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस स्टेशन के साथ लगते नप कार्यालय में चोरों ने लगाई सेंध
विज्ञापन
उधमपुर। पुलिस स्टेशन के साथ लगते नगर परिषद कार्यालय को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। चोर कार्यालय की लाइटें और बाहर ट्रैक्टर की बैटरी चुराकर ले गए। नगर परिषद के सीईओ ने इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीईओ का कहना है कि अगर इसमें कोई विभाग का कर्मचारी शामिल होगा तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
करीब एक सप्ताह से जिले में रात दस बजे के बाद रात्रि कर्फ्यू लगाया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद चोर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पिछले दिनों गोल मार्केट इलाके से रेहड़ी चोरी हो गई थी। इस बार तो पुलिस स्टेशन के साथ मौजूद नगर परिषद के कार्यालय को ही निशाना बनाया गया है। नगर परिषद कार्यालय के बाहर खड़े ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करने के साथ चोर ऊपर के कमरे से लाइटें भी चोरी कर ले गए हैं। सुबह नगर परिषद के कर्मचारियों को इसका पता चला तो तुरंत सीईओ को इसके बारे में बताया गया। सीईओ ने चौकीदार से इसके बारे में पूछा, लेकिन उसके पास इसका कोई जवाब नहीं था। सीईओ ने इसके बारे में पुलिस को सूचित किया। कुछ समय के बाद पुलिस स्टेशन से एक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
सीईओ संजीव गंडोत्रा ने बताया कि जब उनको इसके बारे में पता चला तो पुलिस को सूचित करने के बाद इसकी एफआईआर दर्ज करवा दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। सीसीटीवी से चोरों का पता चला सकता है। अगर इसमें किसी कर्मचारी की मिलीभगत सामने आई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।