फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

रामबन के चंद्रकोट में पस्सियां गिरने से चार घंटे बंद रहा राजमार्ग

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। रामबन के चंद्रकोट में पस्सियां गिरने पर करीब चार घंटे राजमार्ग बंद रहा। राजमार्ग बंद होने पर उधमपुर में घंटों तक घाटी जाने वाले वाहनों को रोक कर रखा गया। रोके जाने पर यात्रियों और चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 10 बजे इनको घाटी की तरफ जाने की अनुमति दे दी गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे चंद्रकोट में पस्सियां गिरने पर राजमार्ग बंद हो गया। इसके बाद राजमार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जानकारी मिलने पर फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी को इसकी सूचना मिली तो मशीनरी को राजमार्ग को खोलने के लिए मौके पर भेज दिया गया। वहीं उधमपुर से भी वाहनों के घाटी की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। तड़के तो कोई वाहन घाटी की तरफ नहीं गया, लेकिन सुबह सात बजे के बाद वाहनों का उधमपुर पहुंचना शुरू हो गया और पुलिस ने जखैनी से आगे बढ़ने पर प्रतिबंध लगा दिया। सुबह के समय ज्यादातर यात्री वाहन उधमपुर पहुंचे और इनको उधमपुर में रोका गया। रोके जाने पर यात्रियों व चालकों में पुलिस के प्रति काफी रोष देखने को मिला। यात्रियों का कहना था कि उनको रोकने के कारण के बारे में नहीं बताया जा रहा है। इससे उनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह करीब साढ़े सात बजे राजमार्ग को खोलने में कामयाबी मिल गई, लेकिन पुलिस ने उधमपुर से वाहनों को दस बजे के बाद रवाना किया। जब वाहनों को छोड़ा गया तो जाम की स्थिति पैदा हुई। जाम लगने के कारण भी यात्रियों व चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed