Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: भलारा के एनसीसी कैडेटों ने मिसराटा में चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
jammu kashmir news
भद्रवाह। पीएम श्री गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल भलारा की एनसीसी विंग ने 10 जेएंडके बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में मिसराटा पंचायत स्थित एक स्वच्छ जलाशय के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान एनसीसी कैडेटों ने जल स्रोत के आसपास सफाई की और लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान 10 जेएंडके बटालियन एनसीसी के हवलदार मोहम्मद मारूफ ने कैडेट का मार्गदर्शन किया और उन्हें सामुदायिक सेवा के महत्व से अवगत करवाया। वहीं, एसोसिएट एनसीसी अधिकारी डॉ. संजीव कुमार कौल ने आगामी एनसीसी स्थापना दिवस के संबंध में जानकारी देते हुए कैडेट को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कैडेट सुहानी, वामिका, उर्वशी और कुश कुमार शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण और जल संसाधनों को स्वच्छ बनाए रखने को लेकर अपने विचार साझा किए। डॉ. नितान सिंह कोटवाल ने भी प्रतिभागियों के साथ संवाद किया और उन्हें ऐसे सामाजिक एवं पर्यावरणीय कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। यह कार्यक्रम डॉ. संजीव कुमार कौल की तरफ से व्याख्याता ओम प्रकाश के सहयोग से आयोजित किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य आशा भलवाल के मार्गदर्शन में इस पहल को सफल बनाया गया। इसी दौरान स्कूल में बैगलेस डे भी मनाया गया, जिसके तहत विद्यार्थियों के लिए मनोरंजक, रचनात्मक और सहभागितापूर्ण गतिविधियां आयोजित की गईं। इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में टीम भावना, रचनात्मक सोच, आपसी सहयोग और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed