{"_id":"6b074063b3505d480f021f06","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-408-1-sjam1014-1943-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: डुंडी, कोल चड़ास और लडर में सड़कों के निर्माण का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: डुंडी, कोल चड़ास और लडर में सड़कों के निर्माण का कार्य शुरू
विज्ञापन
किश्तवाड़। काफी लंबे अंतराल के बाद किश्तवाड़-नागसेनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुनील कुमार शर्मा ने पाडर-नागसेनी क्षेत्र का दौरा किया। विधायक ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत तीन महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं डुंडी, कोल चड़ास और लडर के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इनमें लिद्राड़ी लिंक रोड से डुंडी गांव तक बनने वाली लगभग 6.5 किलोमीटर लंबी सड़क प्रमुख है, जिस पर करीब 12.06 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस सड़क से धुंडी गांव के लगभग 716 लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
गौर है कि इन गांवों के लोग लंबे समय से सड़क संपर्क की मांग कर रहे थे। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में सड़क सुविधा का अभाव ग्रामीणों के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं था। बीमार व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाने से लेकर रोजमर्रा की जरूरतों और अन्य जरूरी कार्यों के लिए लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। ऐसे में सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।
विधायक सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि पाडर जैसे दुर्गम क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए मौसम की सीमित अवधि उपलब्ध रहती है, इसलिए एक साथ तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का काम शुरू करवाया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लगभग सभी गांवों को सड़क संपर्क से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है और जो कुछ गांव अभी शेष रह गए हैं, वहां भी जल्द निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव में सड़क के साथ-साथ बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। लाई गांव की सड़क को लेकर उन्होंने बताया कि परियोजना स्वीकृत हो चुकी है। नदी में पानी का बहाव कम होने के बाद मशीनरी को दूसरी ओर पहुंचाकर अगले कुछ दिनों में वहां भी काम शुरू कर दिया जाएगा।
विधायक ने कहा कि व्यस्त कार्यक्रमों के चलते वह पहले इस क्षेत्र का दौरा नहीं कर पाए, लेकिन अब यहां पहुंचकर उन्हें लोगों की वर्षों पुरानी मांगों को पूरा होते देखकर बेहद खुशी हो रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में विकास से संबंधित जो भी कार्य शेष रह गए हैं उन्हें भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाएगा।
इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह तथा पीएमजीएसवाई विभाग के अधिकारियों का आभार जताया। वहीं, स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने का स्वागत करते हुए विधायक सुनील कुमार शर्मा के प्रयासों की सराहना की। उम्मीद जताई कि आने वाले समय में पाडर के अन्य दूरदराज गांवों को भी बेहतर सड़क संपर्क सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस दौरान एसडीएम दिलजीत सिंह परिहार व संबंधित विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।