{"_id":"6a4809be5606756c02013155","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-408-1-sjam1014-1580-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: उपायुक्त पंकज शर्मा ने किया किश्तवाड़ शहर का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: उपायुक्त पंकज शर्मा ने किया किश्तवाड़ शहर का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किश्तवाड़। उपायुक्त किश्तवाड़ पंकज कुमार शर्मा ने वीरवार को किश्तवाड़ शहर का व्यापक दौरा कर विभिन्न क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था, जल निकासी प्रणाली और चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डाक बंगला, शहीदी रोड, गुडहाली चौक, जामिया मस्जिद और मुख्य बाजार सहित कई स्थानों का दौरा कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त ने शहर की ड्रेनेज व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण करते हुए नालियों में जमा गाद और रुकावटों को जल्द हटाने के निर्देश दिए ताकि बारिश के दौरान जलभराव जैसी समस्याओं से बचा जा सके। उन्होंने जल शक्ति विभाग को आवश्यक स्थानों पर पाइपलाइन शिफ्ट करने तथा विभिन्न स्थानों पर पानी के रिसाव को प्राथमिकता के आधार पर ठीक करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने नगर परिषद किश्तवाड़ के कार्यकारी अधिकारी को पूरे शहर में सफाई व्यवस्था और स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही एनएचआईडीसीएल के साथ समन्वय स्थापित कर नालों की समयबद्ध सफाई (डी-सिल्टिंग) कराने को कहा। इससे वर्षा का पानी बिना किसी रुकावट के बह सकेगा।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर एडीसी पवन कोतवाल, एसीआर इदरीस लोन, ईओ नगर परिषद मिर्जा मुमताज इकबाल, तहसीलदार किश्तवाड़ निर्भय शर्मा, तहसीलदार मुख्यालय मोहम्मद रफी नाइक, जल शक्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता रोहित वडेरा, पीडब्ल्यूडी (आरएंडबी) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।