फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश, जनजीवन प्रभावित, यात्रियों की बढ़ी चिंता

विज्ञापन
jammu kashmir news
किश्तवाड़। शहर में वीरवार शाम करीब चार बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में घने काले बादल छा गए और फिर तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं के कारण कई क्षेत्रों में पेड़ों और उनकी शाखाओं के टूटने की जानकारी मिली है। भारी बारिश के चलते सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई।
विज्ञापन

कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति ठप हो ग, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के अनुसार सुबह से ही कई क्षेत्रों में बिजली बाधित रही और देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। इससे व्यापारियों और दुकानदारों का कामकाज प्रभावित हुआ जबकि घरेलू उपभोक्ताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


इस बीच मचैल और मिंदल माता यात्रा पर गए श्रद्धालुओं तथा अन्य यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। लगातार बारिश और फिसलन भरे रास्तों के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, पत्थर गिरने व नालों में जलस्तर बढ़ने का खतरा बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा ने खराब मौसम की आशंका को देखते हुए एडवाइजरी जारी की थी। बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और नालों व जलधाराओं के समीप न जाने की सलाह दी गई थी। सुरक्षा के मद्देनजर एक दिन के लिए यात्राओं को भी स्थगित किया गया था। मौजूदा स्थिति को देखते हुए प्रशासन द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने से इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल प्रशासन और संबंधित विभाग हालात पर नजर बनाए हुए हैं। लोगों से अपील की जा रही है कि वे खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed