फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: प्रसिद्ध लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने मां के चरणों में लगाई हाजिरी

विज्ञापन
jammu kashmir news
कटड़ा। नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को प्रसिद्ध लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने मां वैष्णो देवी के भवन पर पहुंचकर दिव्य दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने पवित्र एवं प्राचीन गुफा के प्रांगण यानी अटका स्थल पर सुबह आयोजित मां भगवती की दिव्य आरती में भाग लिया और अपनी मधुर आवाज में भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

मालिनी अवस्थी के भजनों को सुनकर वहां मौजूद श्रद्धालु भक्तिरस में सराबोर हो गए। मां की भक्ति में डूबे श्रद्धालुओं ने उनकी प्रस्तुति का आनंद लिया। इस दौरान पूरा वातावरण मां भगवती के जयकारों और भक्ति संगीत से गूंज उठा। आरती में शामिल होने के बाद मालिनी अवस्थी ने मां वैष्णो देवी के दिव्य दर्शन किए और परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। मालिनी अवस्थी भारतीय लोक संगीत जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं। वह विशेष रूप से अवधी, भोजपुरी और बुंदेली लोकगीतों के साथ ठुमरी, कजरी तथा चैती गायन के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने अपनी विशिष्ट गायन शैली के माध्यम से भारतीय लोक संस्कृति और पारंपरिक संगीत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। हिंदी फिल्म दम लगा के हईशा में भी उन्होंने अपनी आवाज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed