फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: नेशनल रैंकिंग आर्चरी चैंपियनशिप-2026 के सीनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले

विज्ञापन
jammu kashmir news
कटड़ा। धर्मनगरी में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड स्पोर्ट्स स्टेडियम कटड़ा में आयोजित तीसरी एनटीपीसी नेशनल रैंकिंग आर्चरी चैंपियनशिप-2026 के सीनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले सोमवार को संपन्न हुए। प्रतियोगिता का आयोजन आर्चरी एसोसिएशन ऑफ जम्मू-कश्मीर द्वारा आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सहयोग से किया जा रहा है।
विज्ञापन

समापन अवसर पर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के निदेशक स्पोर्ट्स ध्रुव गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सीनियर पुरुष एवं महिला वर्ग के कंपाउंड और रिकर्व स्पर्धाओं में विजेता तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीरंदाजों को नकद पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन

ध्रुव गुप्ता ने प्रतियोगिता में देखने को मिले उच्च स्तर के प्रदर्शन की सराहना करते हुए खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और खेल भावना की प्रशंसा की। उन्होंने विजेता तीरंदाजों को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों, जिनमें अर्जुन पुरस्कार विजेता भी शामिल हैं, की भागीदारी से देश के उभरते तीरंदाजों को बेहतरीन खिलाड़ियों से सीखने और प्रेरणा लेने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन से जम्मू-कश्मीर में खेल संस्कृति को और मजबूती मिलेगी तथा प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अधिक अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आर्चरी एसोसिएशन ऑफ जम्मू-कश्मीर, आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया, जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के प्रयासों की सराहना की। चैंपियनशिप में पुरुष और महिला वर्ग में देश के शीर्ष 16 तीरंदाजों सहित अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी और अर्जुन पुरस्कार विजेता हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में देशभर से कुल 1,075 शीर्ष तीरंदाजों के भाग लेने की संभावना है। यह प्रतियोगिता 13 से 21 सितंबर 2026 तक आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed