{"_id":"6a7a345dd05e171af70c3be3","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-103890-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: डीआईजी ने शिव दर्शन मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: डीआईजी ने शिव दर्शन मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक किया
विज्ञापन
कटड़ा। सावन के दूसरे सोमवार को धर्मनगरी और आसपास के क्षेत्रों के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। तड़के से ही श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचने शुरू हो गए थे। देर रात तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और पूरा क्षेत्र भगवान शिव के जयकारों से गूंजता रहा।
कटड़ा के प्रसिद्ध शिव दर्शन मंदिर, ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर, बिजली घर मंदिर, टी गार्डन मंदिर, गांव डडुरा स्थित प्रसिद्ध आप शंभू मंदिर, भूमिका मंदिर और नौ देवी मंदिर सहित अन्य शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पूजन किया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र, धतूरा, गंगाजल, पवित्र जल और विभिन्न प्रकार के फल अर्पित कर जलाभिषेक व रुद्राभिषेक किया।
कटड़ा दौरे पर पहुंचे डीआईजी उधमपुर-रियासी रेंज शिव कुमार शर्मा ने भी प्रसिद्ध शिव दर्शन मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक कर भगवान शिव की आराधना की। भंडारे में डीआईजी शिव कुमार शर्मा ने सेवा कार्य करते हुए श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।