फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: कटड़ा की स्वच्छता व्यवस्था, पर्यावरणीय विकास के मुद्दे उठाए

विज्ञापन
jammu kashmir news
कटड़ा। विधायक बलदेव राज शर्मा ने श्रीनगर में आयोजित जम्मू-कश्मीर विधानसभा की पर्यावरण समिति की बैठक में भाग लेते हुए पवित्र नगर कटड़ा की स्वच्छता व्यवस्था, नागरिक सुविधाओं और पर्यावरणीय विकास से जुड़े अहम मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन

विधायक ने उन प्रमुख स्थलों की जानकारी समिति के समक्ष रखी। इनका निरीक्षण प्रस्तावित दौरे के दौरान किया जाएगा। इनमें डंपिंग यार्ड, वाटर फिल्ट्रेशन प्लांट, वाटर टैंकर फिलिंग स्टेशन, प्रस्तावित आईएमएस साइट तथा कटड़ा-रियासी सड़क के किनारे अवैध कचरा डंपिंग स्थलों का निरीक्षण शामिल रहेगा। इसके अलावा विधायक ने समिति के सदस्यों से श्री माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करने का भी आग्रह किया। समिति ने आश्वासन दिया कि यह दौरा जुलाई माह के दौरान आयोजित किया जाएगा। विधायक बलदेव राज शर्मा ने कहा कि कटड़ा में बेहतर स्वच्छता व्यवस्था, मजबूत नागरिक बुनियादी ढांचे और सतत विकास के लिए उनकी प्रतिबद्धता आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed