{"_id":"69e3e84dfb0a9a682d019933","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-103397-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: वैष्णो देवी में सप्ताहंत पर श्रद्धालुओं की संख्या में हुआ इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: वैष्णो देवी में सप्ताहंत पर श्रद्धालुओं की संख्या में हुआ इजाफा
मां के भवन की ओर बढ़ते श्रद्धालु।
- फोटो : katra news
Link Copied
कटड़ा। धर्मनगरी कटड़ा सहित माता वैष्णो देवी के पवित्र दरबार में शनिवार को मौसम ने दिनभर कई रंग दिखाए। सप्ताहांत होने के कारण शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। शाम 5 बजे तक करीब 23000 श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर रवाना हो चुके थे।
विज्ञापन
शनिवारर तड़के मां वैष्णो देवी के त्रिकुटा पर्वत पर घने बादलों का जमघट दोपहर तक लगा रहा। साथ ही श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान बारिश का सामना करना पड़ा। दोपहर के बाद मौसम साफ हुआ और धूप खिली। इसी बीच कटड़ा से चलने वाली हेलिकाप्टर सेवा बीच बीच में प्रभावित रही लेकिन दोपहर बाद सुचारू रूप से जारी रही। बैटरी कार व रोपवे केबल कार सेवा सुचारु रही।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन एवं श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। यात्रा मार्ग पर घोड़ा, पिट्ठू तथा पालकी सेवाएं दिनभर सुचारु रूप से संचालित होती रहीं। इससे बुजुर्ग, बच्चे एवं असहाय श्रद्धालुओं को विशेष राहत मिली। मौसम में उतार-चढ़ाव के बावजूद वैष्णो देवी यात्रा पूरी तरह सुचारु रूप से जारी है और श्रद्धालुओं का देशभर से आना लगातार जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।