फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने की नियमितीकरण की मांग

विज्ञापन
jammu kashmir news
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विभागों में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को विधायक बलदेव राज शर्मा से मिला। उन्हें अपनी वर्षों से लंबित समस्याओं व मांगों से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य रूप से नियमितीकरण, समय पर वेतन भुगतान, सेवा सुरक्षा तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित मुद्दे उठाए।
विज्ञापन

दैनिक वेतनभोगियों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए विधायक बलदेव राज शर्मा ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी सभी वाजिब और वास्तविक मांगों को संबंधित विभागों एवं उच्च अधिकारियों के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा, ताकि उनका शीघ्र और न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर विधायक बलदेव राज शर्मा ने कहा, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी वर्षों से कठिन परिस्थितियों में कार्य करते हुए प्रशासन और विकास कार्यों की रीढ़ बने हुए हैं। उनकी समस्याएं वास्तविक हैं और इनके समाधान के लिए वह पूरी गंभीरता के साथ संबंधित अधिकारियों से बात करेंगे। किसी भी मेहनतकश कर्मचारी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि उनकी मंशा है कि मेहनतकश वर्ग को उनका हक मिले और इस दिशा में ठोस प्रयास किए जाएंगे। विधायक के आश्वासन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने संतोष व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed