फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: कटड़ा में निर्बाध बिजली-पानी व स्मार्ट रोड परियोजनाओंको समय पर पूरा करने पर जोर

विज्ञापन
jammu kashmir news
कटड़ा। धर्मनगरी के समग्र और योजनाबद्ध विकास को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जम्मू मंडलायुक्त रमेश कुमार ने की। इसमें कटड़ा में स्मार्ट रोड परियोजनाओं, स्थायी जलापूर्ति और निर्बाध बिजली को समयबद्ध पूरा करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में शहरी स्थानीय निकाय निदेशक जम्मू के अलावा पीडब्ल्यूडी (पीर पंजाल), यूईईडी जम्मू तथा जल शक्ति (पीएचई) जम्मू के मुख्य अभियंता उपस्थित रहे। यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 6 जून 2025 को कटड़ा दौरे के दौरान सौंपे गए ज्ञापन के संदर्भ में बुलाई गई थी। इसमें कटड़ा नगर से जुड़े प्रमुख विकासात्मक मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया था। ज्ञापन में कटड़ा में तीन स्मार्ट सड़कों के निर्माण, 24×7 पेयजल आपूर्ति तथा चौबीस घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति जैसी अहम मांगें शामिल थीं।
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित एसएमवीडी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलदेव राज शर्मा ने कहा कि कटड़ा माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की प्रमुख धर्मनगरी है, इसलिए यहां बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्मार्ट रोड परियोजनाओं, स्थायी जलापूर्ति और निर्बाध बिजली को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर बल दिया। बैठक के दौरान सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए कि वह 45 दिनों के भीतर अपनी-अपनी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट डीपीआर तैयार करें। इसके उपरांत एक और विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त बैठक में सीवरेज प्रबंधन, अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क किनारे मसाज करने वालों हुड़दंगियों व भिक्षावृत्ति से जुड़ी समस्याओं, पर्याप्त सशुल्क पार्किंग स्थलों की आवश्यकता तथा कटड़ा नगर से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विकासात्मक मुद्दों पर भी व्यापक चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि कटड़ा के सुनियोजित विकास से न केवल स्थानीय निवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी बल्कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को भी सुगम और सुरक्षित अनुभव प्राप्त होगा। उन्होंने प्रशासन द्वारा इस दिशा में उठाए गए ठोस कदमों की सराहना की। बैठक के समापन पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मंडलायुक्त रमेश कुमार का आभार व्यक्त किया |
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed