{"_id":"693db05d3810b7b2540b2c24","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-102804-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया
विज्ञापन
कटड़ा के श्रीधर चौक में स्कूली छात्र नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाते हुए ।
- फोटो : katra news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत त्रिकुटा पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कटड़ा के मुख्य बस स्टैंड के श्रीधर चौक पर आयोजित हुआ। इसमें बड़ी संख्या में नगरवासी और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल के एनसीसी कैडेट एवं अन्य विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर नशे के दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से दर्शाया। नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नशा किस प्रकार समाज को खोखला कर रहा है और विशेष रूप से युवाओं का भविष्य अंधकारमय बना रहा है।
विद्यार्थियों ने लोगों से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने की अपील की। इस अवसर पर स्कूल के अध्यापक अंकुश हीरा ने उपस्थित विद्यार्थियों, नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं को नशे के विरुद्ध शपथ दिलाई। कार्यक्रम का आयोजन स्कूल की प्राचार्य डॉ. मोना शर्मा के निर्देशों पर किया गया, जिसमें स्कूल के बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी यदि स्वयं नशे से दूर रहें और समाज में जागरूकता फैलाएं, तो नशे जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद, रचनात्मक गतिविधियों और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए, ताकि समाज में स्वस्थ वातावरण का निर्माण हो और युवा देशहित में सकारात्मक योगदान दे सकें। इस मौके पर स्कूल की अध्यापिका ईशा शर्मा, मनीष दुबे, अंकुश हीरा, अजय सिंह सहित अन्य शिक्षक, विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट्स, नगरवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।