{"_id":"6a9f0a2d29660dc4270cfe1a","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1012-140252-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: इंटर्न डॉक्टरों का आरोप, आंदोलन समाप्त करने के लिए बर्खास्तगी की धमकी दे रहा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: इंटर्न डॉक्टरों का आरोप, आंदोलन समाप्त करने के लिए बर्खास्तगी की धमकी दे रहा प्रशासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोडा। राजकीय मेडिकल कॉलेज डोडा के मेडिकल और डेंटल इंटर्न डॉक्टरों का अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन सोमवार को आठवें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी इंटर्न डॉक्टरों ने कॉलेज प्रशासन पर आंदोलन समाप्त करने के लिए कथित तौर पर दबाव बनाने और इंटर्नशिप की अवधि बढ़ाने तथा बर्खास्तगी की धमकी दिए जाने के आरोप लगाए हैं।
प्रदर्शनकारी इंटर्न का कहना है कि वे अपनी जायज मांगों के समाधान के लिए शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि आंदोलन वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है और ऐसा न करने पर इंटर्नशिप अवधि बढ़ाने अथवा इंटर्नशिप से हटाने की धमकी दी जा रही है। इंटर्न डॉक्टरों ने इन आरोपों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि समस्याओं का समाधान दबाव के बजाय बातचीत और उचित प्रक्रिया के माध्यम से किया जाना चाहिए।
इंटर्न डॉक्टरों ने कहा कि उनकी मांगों को जल्द पूरा किया जाए ताकि वे अपना आंदोलन समाप्त कर नियमित रूप से मरीजों और अस्पताल में अपनी सेवाएं दे सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी राजनीतिक गतिविधि में शामिल नहीं होना चाहते और उनका उद्देश्य केवल अपनी लंबित एवं जायज मांगों का समाधान करवाना है।
विज्ञापन
वहीं, प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि उनके आंदोलन को राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया जा रहा है। इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि वे किसी राजनीति में शामिल नहीं होना चाहते, बल्कि चाहते हैं कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान हो और वे अपनी ड्यूटी पर वापस लौटकर काम कर सकें।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि स्किम्स से जुड़े डॉक्टर भी अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जीएमसी डोडा के इंटर्न डॉक्टरों की मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे भी भूख हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर हो सकते हैं।
इंटर्न डॉक्टरों ने जीएमसी प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से अपील की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए उनके प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की जाए और लंबित मांगों का शीघ्र समाधान निकाला जाए।