{"_id":"6a9f06826756b7653502cef5","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-104005-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: त्रिकुटा पर्वत पर धुंध से हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित, 13 हजार श्रद्धालु भवन की ओर रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: त्रिकुटा पर्वत पर धुंध से हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित, 13 हजार श्रद्धालु भवन की ओर रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। धर्मनगरी कटड़ा सहित मां वैष्णो देवी के दरबार में सोमवार को दिनभर मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। हालांकि, त्रिकुटा पर्वत पर सुबह कुछ उड़ाने भरने के उपरांत धुंध छाए रहने के कारण मां वैष्णो देवी भवन के लिए संचालित होने वाली हेलिकॉप्टर सेवा अधिकांश समय प्रभावित रही। हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित होने के चलते कई श्रद्धालुओं को पारंपरिक मार्ग से पैदल यात्रा कर भवन की ओर रवाना होना पड़ा।
मौसम साफ रहने के कारण धर्मनगरी कटड़ा में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी रही। सुबह से ही देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु परिवार सहित कटड़ा पहुंचते रहे और पंजीकरण करवाने के बाद मां के जयकारे लगाते हुए भवन की ओर प्रस्थान करते दिखाई दिए। श्रद्धालुओं में मां वैष्णो देवी के दर्शन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
जानकारी के अनुसार शाम 5 बजे तक करीब 13 हजार श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवाकर मां वैष्णो देवी भवन की ओर रवाना हो चुके थे। वहीं देर शाम तक भी देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालुओं के कटड़ा पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी रहा। कटड़ा के प्रमुख बाजारों, यात्रा पंजीकरण केंद्रों और यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। त्रिकुटा पर्वत पर धुंध के कारण हेलिकॉप्टर सेवा में बार-बार व्यवधान आने से ऑनलाइन हेलिकॉप्टर टिकट बुक करवाने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम में सुधार होने पर ही हेलिकॉप्टर उड़ानों का संचालन सामान्य हो सका। दूसरी ओर पारंपरिक मार्ग पर घोड़ा, पिट्ठू और पालकी जैसी सुविधाओं के माध्यम से श्रद्धालु अपनी यात्रा जारी रखते रहे। मौसम साफ होने के कारण दोनों यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को अपेक्षाकृत राहत मिली। श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए भवन की ओर बढ़ते रहे। कटड़ा में होटल, धर्मशाला, बाजार और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में और बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है।