{"_id":"6a9f0a05e0bd3f200c074e87","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1009-140253-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पौनी बाजार की सफाई व्यवस्था बदहाल,गंदगी से भरी नालियों से उठ रही दुर्गंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पौनी बाजार की सफाई व्यवस्था बदहाल,गंदगी से भरी नालियों से उठ रही दुर्गंध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौनी। कस्बे के मुख्य बाजार में पिछले कई महीनों से सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। नियमित सफाई नहीं होने के कारण बाजार में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं जबकि कूड़ेदान भी कचरे से भरे पड़े हैं। नालियों की सफाई नहीं होने से उनमें से दुर्गंध उठ रही है, जिससे दुकानदारों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि पहले बाजार में हर महीने नियमित रूप से सफाई करवाई जाती थी और एक वाहन के माध्यम से कूड़ा भी उठाया जाता था लेकिन कुछ समय से अचानक सफाई व्यवस्था ठप हो गई है। इसके चलते पूरे कस्बे में गंदगी फैल गई है और कूड़े के ढेरों के आसपास मच्छर व मक्खियां पनप रही हैं, जिससे बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है।
समस्या को लेकर स्थानीय दुकानदारों की बैठक आयोजित की गई। इसमें सफाई व्यवस्था को दोबारा सुचारु करवाने की मांग उठाई गई। दुकानदारों ने तहसीलदार पौनी साहिल रंधावा और बीडीओ अर्जुन राम पॉल से समस्या का जल्द समाधान करवाने तथा बाजार में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। दुकानदारों ने कहा कि मुख्य बाजार में रोजाना बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सफाई व्यवस्था का बेहतर होना बेहद जरूरी है। उन्होंने प्रशासन से जल्द सफाई अभियान चलाकर बाजार से कूड़ा हटाने और नियमित रूप से कूड़ा उठाने की व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।