{"_id":"6ab03601b19fd0cd4f056544","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1011-140788-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: महिलाओं और बच्चों को पोषण व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: महिलाओं और बच्चों को पोषण व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया
विज्ञापन
उधमपुर। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी केंद्र कूह-ए और नगुलता में पोषण एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों को संतुलित आहार, पर्याप्त प्रोटीन, पौष्टिक भोजन और आहार में विविधता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। दोनों केंद्रों में बच्चों सहित करीब 60 लोगों ने भाग लिया।
इस दौरान महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य एवं वृद्धि की निगरानी की गई। महिलाओं का एनीमिया चेकअप भी किया गया और उन्हें खून की कमी से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। आयरन युक्त खाद्य पदार्थों को दैनिक आहार में शामिल करने तथा पौष्टिक भोजन लेने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य पदार्थों से पौष्टिक और प्रोटीन युक्त व्यंजन तैयार करने का प्रदर्शन भी किया गया। महिलाओं को मिलेट्स, विभिन्न प्रकार की दालों, हरी सब्जियों और अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थों को भोजन में शामिल करने के फायदे बताए गए। उन्हें समझाया गया कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए भोजन में विविधता बेहद जरूरी है। आंगनबाड़ी केंद्रों में उपलब्ध कराए जाने वाला गरम पका हुआ भोजन और एसएनपी मेन्यू के संबंध में भी लाभार्थियों को जानकारी दी गई। महिलाओं को बताया गया कि इन सेवाओं का उद्देश्य बच्चों और महिलाओं को उनकी पोषण संबंधी जरूरतों के अनुसार पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और अन्य लाभार्थियों ने पोषण शपथ भी ली। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के 10 वर्ष पूरे होने के अवसर पर योजना के उद्देश्य और इसके तहत मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी गई। पात्र महिलाओं को योजना के लिए उपलब्ध सुविधाओं तथा मातृत्व के दौरान मिलने वाली सहायता के बारे में जागरूक किया गया। कूह-ए आंगनवाड़ी केंद्र में कार्यक्रम सीडीपीओ कनु मगोत्रा और सुपरवाइजर समीक्षा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। वहीं नगुलता आंगनबाड़ी केंद्र में सीडीपीओ कनु मगोत्रा और सुपरवाइजर सुषमा के मार्गदर्शन में विभिन्न गतिविधियां करवाई गई। महिलाओं और बच्चों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा पोषण संबंधी संदेशों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।