फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu Kashmir news

Udhampur News: बारिश में गंदगी से भर गई डुबडुबा बस्ती की सड़क, लोगों ने जताया रोष

Sun, 31 May 2026 02:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sun, 31 May 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
jammu Kashmir news
उधमपुर। हल्की बारिश से डुबडुबा बस्ती की सड़क गंदगी में हुई तवदील। संवाद। - फोटो : Samvad
हल्की बारिश के बाद ही सड़क पर जमा हो गई गंदगी और पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। वार्ड नंबर-1 जिखैनी से ओमाला इलाके की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित डुबडुबा बस्ती के सामने सड़क की हालत बद से बदतर होती जा रही है। शनिवार सुबह हल्की बारिश के बाद ही सड़क पर गंदगी और पानी जमा हो गया जिससे स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्र में हुई कुछ मिनटों की बारिश के बाद सड़क पूरी तरह गंदगी और पानी से भर गई जिससे राहगीरों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़क खस्ता हालात और किनारे पर बना नाला ब्लॉक हो जाता है जिसके कारण नाले का गंदा पानी और कचरा सड़क पर बह रहा है। इससे पूरी सड़क कीचड़ और गंदगी में तब्दील हो गई है। सड़क से गुजरने वाले वाहनों के कारण गंदा पानी राहगीरों ,लोगों के घरों और अन्य वाहनों पर उछलता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। वहीं सड़क पर फैली गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब तीन वर्ष पहले सड़क के निर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया था लेकिन आज तक कार्य पूरा नहीं हो सका। कई बार निर्माण कार्य शुरू किया गया, लेकिन हर बार बीच में ही छोड़ दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग केवल आश्वासन देता है, जबकि जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों ने प्रशासन से जल्द नाले की सफाई करवाने और अधूरे निर्माण कार्य को पूरा करने की मांग की है, ताकि उन्हें इस समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन

रोजाना बच्चों को पैदल स्कूल पहुंचाना पड़ता है लेकिन हल्की सी बारिश के बाद सारी गंदगी सड़क पर बहने रही है जिसके बाद यह से निकलना मुश्किल भरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- साहिल सिंह जम्वाल, स्थानीय निवासी।
सड़क पर जमा गंदगी और पानी की बजा से चालक गड्ढों का अंदाजा नहीं लगा पा रहे है जिससे कारण हादसे का खतरा लगातार बना हुआ है।
-अशोक शर्मा, स्थानीय निवासी।
इस भीषम गर्मी में मक्खियों का प्रकोप पहले ही बढ़ गया है अब इतनी गंदगी से बीच से रोज निकलने से पूरे क्षेत्र में बीमारी का खतरा मंडरा रहा है।
- रघुवीर सिंह।
प्रशासन से अपील है कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाए , ताकि लोगो की रोजमर्रा की परेशानियों से राहत मिल सकें।
- सोनी राठोड, जिला युवा प्रदान।
इस मार्ग पर कलवर्ट का निर्माण प्रस्तावित है जैसे ही वैकल्पिक रूट डाइवर्जन की व्यवस्था पूरी हो जाती है। निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। ताकि लोगों को राहत मिल सके।
- हतिंदर सिंह, एईई, पीएमजीएसवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed