Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: दुल्हन की तरह सजीं माता तुलसी, श्रद्धालु आज भी रखेंगे तुलसी विवाह का व्रत

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को लेकर शहर में शुक्रवार को कई श्रद्धालुओं ने माता तुलसी को दुल्हन की तरह सजाकर भगवान शालिग्राम के साथ पूजा-अर्चना की। वहीं, कई श्रद्धालु शनिवार को व्रत रखकर तुलसी विवाह का आयोजन करेंगे। एकादशी की तिथि दो दिनों में पड़ने के चलते श्रद्धालुओं में व्रत और पूजा को लेकर अलग-अलग मान्यताओं के अनुसार तैयारियां देखने को मिल रही हैं।
विज्ञापन



शुक्रवार को कई घरों में माता तुलसी के पौधे को लाल चुनरी, चूड़ियों, कलीरों, सिंदूर और अन्य शृंगार सामग्री से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने माता तुलसी को मेवे, फल, मिठाइयां और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। इसके साथ ही भगवान शालिग्राम की पूजा कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। वहीं, शनिवार को व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने भी पूजा की तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार को विधि-विधान से माता तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह करवाया जाएगा। तुलसी विवाह के अवसर पर एक खास परंपरा भी निभाई जाती है। मान्यता के अनुसार, जो श्रद्धालु पूरे साल माता तुलसी के सामने प्रतिदिन दीपक नहीं जला पाते, वे तुलसी विवाह के दिन 365 दीपक जलाकर विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। 365 दीपक साल के 365 दिनों का प्रतीक माने जाते हैं। श्रद्धालु एक साथ दीपक प्रज्वलित कर माता तुलसी के समक्ष पूरे वर्ष दीप जलाने की आस्था व्यक्त करते हैं।
विज्ञापन

कन्यादान के समान मिलता है पुण्य

हिंदू धर्म में तुलसी विवाह का विशेष धार्मिक महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार माता तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह करवाने से कन्यादान के समान पुण्य प्राप्त होता है। इस दिन पूजा-अर्चना करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। तुलसी विवाह के साथ ही हिंदू धर्म में मांगलिक कार्यों की शुरुआत भी शुभ मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed