{"_id":"6afb5ac0592951c7a70be816","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1010-142991-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: शहर में दोगुनी होगी पानी की सप्लाई, 124 करोड़ से बदलेगी पेयजल व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: शहर में दोगुनी होगी पानी की सप्लाई, 124 करोड़ से बदलेगी पेयजल व्यवस्था
विज्ञापन
अमृत 2.0 के तहत जखैनी में स्टोरेज टैंक का निर्माण कार्य करते कर्मी।
- फोटो : udhampur news
उधमपुर। शहर में पेयजल आपूर्ति को लेकर आने वाले समय में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अमृत 2.0 परियोजना के तहत करीब 124.19 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल व्यवस्था का विस्तार किया जा रहा है। परियोजना पूरी होने के बाद शहर में पानी की आपूर्ति की क्षमता मौजूदा 32 लाख गैलन प्रतिदिन से बढ़कर करीब 64 लाख गैलन प्रतिदिन हो जाएगी। यानी पानी की उपलब्धता दोगुनी करने की तैयारी है।
अमृत 2.0 परियोजना के तहत वर्तमान में करीब 15 हजार घरों तक पहुंच रही पेयजल सुविधा का दायरा बढ़ाकर 17,500 घरों तक किया जाएगा। परियोजना से करीब 1,15,823 लोगों को लाभ मिलने का अनुमान है। फरवरी 2026 में शुरू हुए इस प्रोजेक्ट को फरवरी 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। परियोजना के तहत शहर में पेयजल आपूर्ति के मौजूदा नेटवर्क को मजबूत करने के साथ नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। सलमेय और सोंथिया को पानी की आपूर्ति के प्रमुख केंद्रों के रूप में विकसित किया जाएगा। सलमेय में दो फिल्ट्रेशन प्लांट पहले से हैं और अब एक ओर बनाया जाएगा, जिसकी क्षमता दो लाख गैलन प्रति घंटे होगी। परियोजना के तहत प्रतिदिन करीब 32 लाख गैलन पानी की आपूर्ति की व्यवस्था करने का लक्ष्य रखा गया है। परियोजना पूरी होने के बाद शहर में पानी की आपूर्ति की क्षमता मौजूदा 32 लाख गैलन प्रतिदिन से बढ़कर करीब 64 लाख गैलन प्रतिदिन हो जाएगी। एक गैलन में 4.54 लीटर पानी होता है। इससे पानी को वैज्ञानिक तरीके से फिल्टर कर शहर के विभिन्न इलाकों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। परियोजना का मुख्य उद्देश्य पानी की उपलब्धता बढ़ाने के साथ शहर के अधिक से अधिक घरों तक नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना है।
पांच स्थानों पर बनेंगे ओवरहेड टैंक और शहर में बढ़ेगा सप्लाई का दायरा
पानी की नियमित और बेहतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए शहर में पांच ओवरहेड टैंकों का निर्माण किया जाएगा। इनमें शिवनगर, इरिगेशन सेंटर के नजदीक, बीडीओ आफिस क्षेत्र, सैलें तालाब मेटाडोर स्टैंड के पास मंदिर परिसर और दंदयाल में टैंक बनाए जाएंगे। जखैनी और बाड़यां में स्टोरेज टैंक बनाए जाएंगे। परियोजना के तहत पुराने पाइपलाइन नेटवर्क को बदलकर नई पाइपलाइन बिछाने का काम भी किया जाएगा। इससे शहर के अलग-अलग इलाकों में पानी पहुंचाने की व्यवस्था बेहतर होगी। फिल्ट्रेशन प्लांट और स्टोरेज टैंकों के निर्माण से पानी के शोधन, भंडारण और वितरण की क्षमता बढ़ेगी। वर्तमान में करीब 15 हजार घरों तक सीमित पेयजल सुविधा का दायरा बढ़ाकर 17,500 घरों तक पहुंचाने की योजना है। इससे बढ़ती आबादी के साथ पेयजल की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
कोट
अमृत 2.0 परियोजना के तहत अभी तक करीब 10 प्रतिशत काम पूरा हुआ है। फरवरी 2026 में काम शुरू किया गया था और विभाग की ओर से लगातार काम करवाया जा रहा है। परियोजना को फरवरी 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। विभाग की कोशिश है कि काम में तेजी लाकर जल्द से जल्द शहरवासियों को बेहतर पेयजल आपूर्ति की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।
- महेश शर्मा, एक्सईएन, जल शक्ति विभाग।