उधमपुर। पैंथर्स पार्टी कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दर्जनों युवाओं ने हर्ष देव सिंह की अध्यक्षता में पैंथर्स इंडिया का दामन थाम लिया। इस अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री एवं पार्टी अध्यक्ष हर्ष देव सिंह ने युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि पैंथर्स पार्टी हमेशा युवाओं के अधिकारों, रोजगार और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।
पैंथर्स पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हर्ष देव सिंह ने कहा कि युवाओं को पैंथर्स इंडिया से काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने दावा किया कि जब पार्टी सरकार में थी, उस दौरान करीब 35 हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया गया था। उन्होंने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के समय युवाओं का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद उनकी समस्याओं और जरूरतों को नजरअंदाज कर दिया जाता है। सिंह ने कहा कि पैंथर्स पार्टी युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी और उनके अधिकारों तथा भविष्य की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी।

मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय शमशाबाद में रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग