फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच निकली भगवान गणेश की शोभायात्रा

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। श्री गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में श्री सिद्धि विनायक महोत्सव संस्था की ओर से रविवार को भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और धार्मिक जयघोष के बीच निकली शोभायात्रा में बढ़ी संख्या में शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

शोभायात्रा के दौरान भगवान गणेश के रथ को शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से घुमाया गया ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन कर सकें। भगवान गणेश की प्रतिमा को रथ पर विराजमान कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गोवर्धन पैलेस से ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा वीनस चौक, सैला तालाब चौक, चबूतरा बाजार, गोल मार्केट, रामनगर चौक और सलाथिया चौक सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस गोवर्धन पैलेस में संपन्न हुई। इस दौरान शोभायात्रा में भगवान गणेश की आकर्षक झांकी के साथ शिव परिवार, शिवलिंग तथा भगवान शिव-पार्वती की झांकियां भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। संस्था की ओर से इस बार पहली बार भगवान गणेश की प्रतिमा को चारों दिशाओं में घुमाया गया ताकि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले सभी श्रद्धालु आसानी से भगवान के दर्शन कर सकें। शोभायात्रा में व्यापार मंडल के सदस्यों, आयोजकों, स्थानीय लोगों और शहरवासियों के अलावा अन्नपूर्णा सेवा दल तथा सनातन धर्म सभा के सदस्यों ने भी भाग लिया। शहर के कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान पूरा शहर गणपति बप्पा मौरेया के जयघोष से गूंजता रहा। कई श्रद्धालुओं ने फूलों की बारिश कर बप्पा का स्वागत किया और भगवान गणेश से सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष अजय कुमार गुड्डा ने बताया कि गणेश उत्सव के तहत सोमवार से प्रतिदिन शाम साढ़े तीन बजे से साढ़े छह बजे तक कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसका समापन 19 सितंबर को होगा। इसके बाद 20 सितंबर को हवन एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वहीं, भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन एयरपोर्ट के पास निर्धारित स्थान पर किया जाएगा। उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि सभी लोग पैलेस में आकर कथा सुनें और भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करें। साथ ही उन्होंने कहा कि पहले भी कई बार प्रशासन को बता चुके हैं कि शहर में लटकती तारों को लेकर हर वर्ष झांकियां निकालने में परेशानी होती है। प्रशासन को जल्द इस समस्या का समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। यात्रा के पूरे मार्ग पर जगह-जगह पुलिस कर्मी तैनात रहे और लगातार निगरानी रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed