फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: उपायुक्त ने गोद लेने वाले माता-पिता को सौंपा बच्चा

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। जिला उपायुक्त मिंगा शेरपा ने दत्तक ग्रहण कानून के तहत सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद एक बच्चे को गोद लेने वाले माता-पिता को औपचारिक रूप से सौंपा। इस दौरान जिला बाल संरक्षण अधिकारी कनिका गुप्ता भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन


दत्तक ग्रहण की पूरी प्रक्रिया मिशन वात्सल्य के तहत संचालित स्टेट एडाप्शन एजेंसी (फुलवारी) द्वारा संबंधित अधिकारियों के समन्वय से संपन्न कराई गई। इस दौरान कानून में निर्धारित सभी वैधानिक प्रक्रियाओं और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त मिंगा शेरपा ने गोद लेने वाले परिवार को बधाई देते हुए कहा कि बच्चे को अब एक सुरक्षित, स्नेहपूर्ण और बेहतर पारिवारिक वातावरण मिलेगा, जो उसके समग्र विकास में सहायक होगा। जिला बाल संरक्षण अधिकारी कनिका गुप्ता ने बताया कि यह दत्तक ग्रहण प्रक्रिया किशोर न्याय अधिनियम, 2015 तथा सेंट्रल एडाप्शन रिसोर्स अथारिटी द्वारा बनाए गए दत्तक ग्रहण नियमों के तहत पूरी की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया के दौरान बच्चे के कल्याण और सर्वोत्तम हित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। प्रशासन ने कानूनी रूप से गोद लेने वाले इच्छुक नागरिकों से अपील की है कि वे जिला बाल संरक्षण इकाई से संपर्क करें अथवा सीएआरए की अधिकृत प्रक्रिया के तहत पंजीकरण कर दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया अपनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed