Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: बंदरों और जंगली जानवरों के आतंक से किसान परेशान, खेती छोड़ने के लिए मजबूर

विज्ञापन
jammu kashmir news
पौनी। ब्लॉक पौनी में बंदरों की बढ़ती तादाद और जंगली जानवरों के कारण किसान परेशान हैं। बंदरों द्वारा खेतों में खड़ी फसलों को लगातार नुकसान पहुंचाया जा रहा है, वहीं खैरा लेड, बिलिया और कोठियां क्षेत्र में नीलगाय व बारहसिंगा रात के समय किसानों की फसलों को तबाह कर रहे हैं। ऐसे में किसानों के सामने खेती करना मुश्किल होता जा रहा है और कई किसान खेती-बाड़ी छोड़ने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि बड़ी मेहनत और खर्च से खेतों में फसलें लगाई जाती हैं, लेकिन बंदर और जंगली जानवर कुछ ही समय में पूरी फसल बर्बाद कर देते हैं। इससे किसानों को बीज और खाद पर खर्च की गई राशि तक वापस नहीं मिल पा रही है। ब्लॉक के लगभग हर क्षेत्र में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दो-तीन दिन पहले कुछ क्षेत्रों के ग्रामीणों ने अपनी समस्या को लेकर तहसीलदार साहिल रंधावा को ज्ञापन सौंपा था। समाजसेवी सुखविंदर सिंह ने बताया कि किसानों की समस्या को सरकार तक पहुंचाने के लिए शुक्रवार को विभिन्न गांवों के किसान मुख्य बाजार पौनी में एकत्रित होंगे। इस दौरान सरकार से बंदरों के आतंक का स्थायी समाधान करने और किसानों की फसलों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed