{"_id":"6ab57da85cae987e3e04881a","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1009-140942-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: शिवखोड़ी जाने वाले मार्ग की हालत खस्ता, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: शिवखोड़ी जाने वाले मार्ग की हालत खस्ता, लोग परेशान
विज्ञापन
पौनी। धनवा से दोमेल तक सड़क मार्ग पर भूस्खलन और कई जगह सड़क का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुए करीब एक वर्ष बीत चुका है, लेकिन अभी तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो पाया है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
यह मार्ग शिवखोड़ी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण है। माता वैष्णो देवी के दर्शन के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने वाहनों से शिवखोड़ी पहुंचते हैं। इसके अलावा स्थानीय लोगों और अन्य वाहनों की आवाजाही भी इसी मार्ग से होती है। सड़क के कई हिस्से क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहन चालकों को सावधानी से गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार खराब सड़क के चलते कई बार छोटे-मोटे हादसे भी हो चुके हैं।
लोगों ने लोक निर्माण विभाग से क्षतिग्रस्त हिस्सों की जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है ताकि श्रद्धालुओं और स्थानीय वाहन चालकों को परेशानी न हो तथा हादसों का खतरा कम किया जा सके।
विज्ञापन
वहीं, लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर सुमिरत ने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए डीपीआर तैयार हो चुकी है और ड्राइंग तैयार की जा रही है। नौ देवी से लेकर दोमेल तक जहां-जहां सड़क क्षतिग्रस्त हुई है, उन सभी हिस्सों को ठीक किया जाएगा।