फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: एनएचएम कर्मियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित, मरीजों को परेशानी

विज्ञापन
jammu kashmir news
पौनी। सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पौनी में नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों की काम छोड़ हड़ताल छठे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने के कारण उपचार के लिए पीएचसी पहुंचे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं, एनएचएम कर्मचारियों के धरने को समर्थन देने के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस के ब्लॉक अध्यक्ष दीदार सिंह और सूरज प्रकाश भी धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार को एनएचएम कर्मचारियों की जायज मांगों को जल्द पूरा करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महंगाई के इस दौर में एनएचएम कर्मचारी अपने परिवारों का पालन-पोषण करने के लिए कठिन परिस्थितियों में सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद उनकी मांगों पर सरकार की ओर से उचित निर्णय नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह कर्मचारियों के साथ खड़े हैं और उनकी मांगें पूरी होने तक उनका समर्थन जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीदार सिंह ने कहा कि पौनी ब्लॉक के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में बड़ी संख्या में एनएचएम कर्मचारी कार्यरत हैं और उनके हड़ताल पर चले जाने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने सरकार से अपील की कि कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द बातचीत कर समाधान निकाला जाए, ताकि मरीजों को भी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed