{"_id":"681279730a4899f05b0734ab","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1007-122775-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: अप्रैल माह में डेंगू का मामला आने से नगर परिषद सतर्क, सफाई अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: अप्रैल माह में डेंगू का मामला आने से नगर परिषद सतर्क, सफाई अभियान शुरू
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में इस बार अप्रैल माह में ही डेंगू का एक मामला सामने आने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। उसी के चलते नगर परिषद भी डेंगू से लोगों को बचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हो गया है। इसके चलते परिषद की ओर से शहर के 21 वार्डों में सफाई अभियान चलाने के साथ ही रिहायशी इलाकों में बहने वाले नालों की साफ सफाई को लेकर अभियान चलाने जा रहा है। ताकि शहर के बीचों बीच गुजरने वाले नालों की समय रहते साफ सफाई हो सके। इतना ही नहीं शहर में बने पार्कों में भी सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें पार्क में उगी घास व झाड़ियों की कटाई के साथ ही सफाई करवाई जा रही है।
हालांकि पिछले वर्ष डेंगू के मामले जुलाई माह में आना शुरू हुए थे। लेकिन इस बार अप्रैल माह में शहर के साथ लगते गरनई क्षेत्र से डेंगू का एक मामला सामने आने से नगर परिषद सतर्क हो गया है। गौरतलब है कि 2023 में डेंगू का आंकड़ा 729 था। जबकि पिछले साल डेंगू के जिले में 328 मामले आए थे। उसी के चलते इस बार भी लोगों को डेंगू व मलेरिया से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर व उसके आसपास लोगों को डेंगू से बचाव को लेकर जागरूक करने के साथ ही टेस्टिंग प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
नगर परिषद ने भी कमर कसते हुए शहर में विशेष तौर पर पार्क, ब्लॉक पड़ी नालियों मेेें सफाई अभियान की शुरूआत कर दी है। ताकि इस बार डेंगू के मामले पिछले साल की तुलना में कम आए और अधिक से अधिक लोगों को डेंगू से बचाया जा सके।
विज्ञापन
वहीं परिषद के सफाई कर्मचारियों द्वारा शहर के शहीद भगत सिंह पार्क व हाउसिंग कॉलोनी में बने पार्कों में सफाई अभियान चलाया गया। हालांकि परिषद की ओर से शहर के विभिन्न वार्डों में बने पार्कों में भी सफाई अभियान चलाया जाएगा।
सफाई कर्मियों की टीम का गठन
नगर परिषद की ओर से शहर के वार्डों में से गुजरने वाले नालों की साफ सफाई के लिए अभियान शुरू करने जा रही है। ताकि नालों में जमा कचरे को बाहर निकाल कर उन्हें साफ किया जा सके। ताकि नाले के पास रहने वाले लोगों को डेंगू व मलेरिया से बचाया जा सके। जिसके लिए परिषद की ओर से विशेष सफाई कर्मचारियों की टीम का गठन किया गया है।
कोट
इस बार अप्रैल माह में ही डेंगू का मामला सामने आना चिंता का विषय है। इसको लेकर परिषद की ओर से लोगों को डेंगू से बचाने के लिए शहर में सफाई अभियान शुरू करवा दिया गया है। पार्कों में भी सफाई करवाई जा रही है। इतना ही नहीं शहर के हर वार्ड में ब्लॉक हुई नालियों को साफ करवाने के साथ ही उन पर उगी घास व झाड़ियों को भी साफ करवाया जा रहा है। लोगों से अपील है कि डेंगू से बचाव को लेकर लोग स्वच्छता का खास ख्याल रखें और अपने आसपास पानी जमा न होने दें और घास व झाड़ियों को न उगने दें।
-विशाल समोत्रा, सीईओ नगर परिषद
रिपोर्ट, परवेज खान
फोटो सहित