{"_id":"697e4dbae8ec7db0f606617a","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1005-132193-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बनिहाल में इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम की स्थापना के लिए प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बनिहाल में इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम की स्थापना के लिए प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
रामबन। जम्मू-कश्मीर खेल परिषद ने बनिहाल में इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम की स्थापना की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार यह प्रस्ताव बनिहाल के विधायक साजिद शहीन की अनुशंसा पर आगे बढ़ाया गया है।
खेल परिषद ने परियोजना के लिए लगभग 15 कनाल भूमि हस्तांतरित करने की मांग की है। अधिकारियों के अनुसार समय पर भूमि हस्तांतरण यूटी कैपेक्स योजना 2026–27 के तहत परियोजना को शामिल करने के लिए आवश्यक है।
प्रस्तावित इंडोर स्टेडियम से जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा मिलेगा, स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहन मिलेगा तथा क्षेत्र के युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने में मदद मिलेगी। यह सुविधा स्थानीय खेल प्रतिभाओं की पहचान और उनके विकास में भी सहायक सिद्ध होगी। इस बीच जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के इंजीनियरिंग विंग को स्थल निरीक्षण करने और परियोजना से संबंधित आगे की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।