Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: रामनगर में कल टाउन हॉल में लगेगा जन शिकायत निवारण दरबार

विज्ञापन
jammu kashmir news
रामनगर। आम जनता की समस्याओं और शिकायतों का मौके पर निवारण करने के उद्देश्य से 28 नवंबर को रामनगर के टाउन हॉल में जन शिकायत निवारण दरबार आयोजित किया जाएगा। इस दरबार की अध्यक्षता उपमंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) रामनगर डॉ. नजमा ए सलाम करेंगी। दरबार दोपहर 12 बजे शुरू होगा।
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय रामनगर की ओर से जारी सार्वजनिक आदेश के अनुसार इस जन दरबार का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखने के लिए एक मंच उपलब्ध करवाना और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना है। इसके लिए उपमंडल के सभी प्रमुख विभागों के अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

दरबार में तहसीलदार, एसडीपीओ, पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, बिजली, जल शक्ति, सिंचाई, कृषि, बागवानी, पशुपालन, समाज कल्याण, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग तथा नगर समिति सहित करीब दो दर्जन विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित लंबित शिकायतों, सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की ताजा जानकारी लेकर दरबार में पहुंचें। साथ ही जिन समस्याओं का समाधान मौके पर संभव है, उनका तुरंत निवारण सुनिश्चित किया जाए।

वहीं, बीडीओ रामनगर, परलीधार और कुलवंता को पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जन दरबार की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे इस जन दरबार में पहुंचकर अपनी समस्याएं और मांगें संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखें, ताकि उनका समयबद्ध समाधान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed