{"_id":"6b01f04c6b6559a156035d50","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1002-143183-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पदराका में सड़क किनारे खून से लथपथ मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पदराका में सड़क किनारे खून से लथपथ मिला युवक का शव
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर-बसंतगढ़ मार्ग पर पदराका गांव के पास शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे एक युवक का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान उत्तम चंद पुत्र धनी राम निवासी इंचा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को पदराका गांव के पास से गुजर रहे स्थानीय लोगों की नजर सड़क किनारे पड़े युवक के शव पर पड़ी। युवक खून से लथपथ हालत में था। यह दृश्य देखकर स्थानीय लोग सहम गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को अपने कब्जे में ले लिया।
इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताओं के लिए उप जिला अस्पताल रामनगर पहुंचाया। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर एक हेलमेट भी पड़ा हुआ था, लेकिन वहां कोई वाहन मौजूद नहीं था। ऐसे में युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक किसी सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ है या उसकी मौत के पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और सभी की नजरें पुलिस जांच तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं।