{"_id":"6ad281e4250c0618f402e15f","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1002-141822-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सनातन परिवार की महिलाओं ने दीप प्रज्वलित कर किया नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सनातन परिवार की महिलाओं ने दीप प्रज्वलित कर किया नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर के घास मंडी चबूतरा में नवरात्र महोत्सव के चौथे दिन सनातन परिवार की महिलाओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एसडीओ रामनगर अश्विनी अवरोल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
महोत्सव के दौरान राइजिंग पिलर्स पब्लिक हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने समूह नृत्य सहित विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। बच्चों की प्रतिभा और उत्साह ने महोत्सव की रौनक को और बढ़ा दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान घास मंडी का माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा।
इससे पहले शाम सात बजे घास मंडी स्थित निर्माणाधीन मां पिंगला भवन में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सनातन परिवार की महिलाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने मां पिंगला के भजनों का गुणगान किया और अखंड ज्योति के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।