{"_id":"6aa6edca56b8e533e90e47b3","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-udh1002-140502-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: नत्था सिंह पार्क में अंधेरा, बरसात में हादसे का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: नत्था सिंह पार्क में अंधेरा, बरसात में हादसे का डर
विज्ञापन
रामनगर। कस्बे के उपजिला अस्पताल के समीप स्थित नत्था सिंह पार्क में पिछले कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों के कारण शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। बरसात के मौसम में पार्क में अंधेरा होने से सैर करने वाले लोगों और खेलने के लिए पहुंचने वाले बच्चों की परेशानी और बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से पार्क की बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को जल्द ठीक करवाने की मांग की है।
वार्डवासी नंद मोहत्रा ने बताया कि नत्था सिंह पार्क कस्बे के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों में शामिल है। यहां सुबह-शाम बड़ी संख्या में लोग सैर करने पहुंचते हैं, जबकि बच्चे भी खेलने के लिए पार्क में आते हैं। लेकिन शाम ढलते ही पार्क के अंदर लगी स्ट्रीट लाइटें बंद होने के कारण पार्क में चारों तरफ अंधेरा छा जाता है। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी होती है और बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों की चिंता भी बढ़ गई है।
वार्डवासी पुष्पराज खारका और अनिल गुप्ता ने बताया कि इस समय बरसात का मौसम चल रहा है। ऐसे में पार्क और आसपास के अंधेरे हिस्सों में सांप समेत अन्य जीव-जंतुओं के होने की आशंका बनी रहती है। यदि अंधेरे में कोई बच्चा या सैर करने वाला व्यक्ति किसी हादसे का शिकार हो जाता है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी।
विज्ञापन
वार्डवासियों ने कहा कि पार्क में स्ट्रीट लाइटें लगने के बावजूद उनके बंद रहने का कारण क्या है। संबंधित विभाग को लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल्द सभी लाइटों की जांच करवाकर खराब लाइटों को दुरुस्त करवाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो किसी अप्रिय घटना के बाद जिम्मेदारी तय करना मुश्किल होगा।
स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से पार्क में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने और बरसात के मौसम को देखते हुए सुरक्षा के अन्य जरूरी इंतजाम करने की मांग की है।