{"_id":"6b073d9c1f1c0881b60807ac","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-143341-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बागवानी विभाग महिला किसानों को दे रहा फूड प्रोसेसिंग की ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बागवानी विभाग महिला किसानों को दे रहा फूड प्रोसेसिंग की ट्रेनिंग
विज्ञापन
उधमपुर। घर की रसोई में बनने वाला अचार, मुरब्बा और जैम अब ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता का जरिया भी बन सकता है। खेतों और बगीचों में पैदा होने वाले फल एवं सब्जियों को सीधे बेचने के बजाय उनसे खाद्य उत्पाद तैयार कर बाजार तक पहुंचाना महिलाओं की आमदनी बढ़ाने का बेहतर विकल्प बन सकता है। इसी सोच के साथ बागवानी विभाग ने धनु गांव की महिलाओं को फूड प्रोसेसिंग का प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार की राह दिखाने की पहल की है।
कृषि उत्पादन एवं किसान कल्याण विभाग की केंद्र प्रायोजित योजना कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी (आत्मा) 2026-27 के तहत फल संरक्षण केंद्र में आयोजित प्रशिक्षण में टिकरी ब्लॉक के धनु गांव की 25 महिला किसानों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य महिलाओं को केवल खाद्य उत्पाद बनाना सिखाना नहीं, बल्कि अपनी मेहनत और हुनर को आमदनी के साधन में बदलने के लिए तैयार करना था।
प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को अचार, मुरब्बा, जैम, जूस सहित विभिन्न उत्पाद तैयार करने की तकनीक बताई गई। उन्हें समझाया गया कि फल एवं सब्जियों का सही तरीके से प्रसंस्करण और संरक्षण करके उनकी उपयोगिता बढ़ाई जा सकती है। उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखने, साफ-सफाई का ध्यान रखने, उन्हें लंबे समय तक सुरक्षित रखने और आकर्षक पैकेजिंग के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डाॅ. इरफान रशीद और डाॅ. निसार अहमद ने प्रसंस्करण एवं संरक्षण की आधुनिक तकनीकों से अवगत करवाया। बागवानी विभाग के मैनेजर-कम-केमिस्ट विनय विलास ने विभिन्न खाद्य उत्पाद तैयार करने की विधियां समझाईं। वहीं, एएससी सुनील गुप्ता ने प्राकृतिक खेती और गुणवत्तापूर्ण कृषि उपज के महत्व पर जोर दिया।
जिला कृषि अधिकारी (विस्तार) सुधीर मन्हास ने महिलाओं को अपनी कृषि उपज का मूल्य बढ़ाने और छोटे स्तर पर खाद्य प्रसंस्करण का कारोबार शुरू करने के लिए प्रेरित किया। सीआई हीना रैना ने स्वयं सहायता समूहों को इस दिशा में अहम माध्यम बताते हुए कहा कि महिलाएं संगठित होकर उत्पाद तैयार करने के साथ उनके विपणन के लिए भी प्रयास कर सकती हैं।
वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं के सामने अक्सर मेहनत से तैयार की गई कृषि उपज को सही कीमत पर बेचने की चुनौती रहती है। ऐसे में फूड प्रोसेसिंग उन्हें इस चुनौती से अवसर तलाशने का रास्ता देती है। घर और गांव में उपलब्ध संसाधनों से छोटे स्तर पर काम शुरू करके महिलाएं न केवल अपनी आमदनी बढ़ा सकती हैं, बल्कि परिवार की आर्थिक मजबूती में भी योगदान दे सकती हैं।